Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव शिक्षा

एदुकरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया को पुलिस धोखाधड़ी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एदुकरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल,सेक्टर-9B, गुरुग्राम के प्रबन्धन व स्टॉफ द्वारा सीबीएसई (CBSE) की फर्जी मान्यता दिखाकर धोखाधड़ी करने व छात्राओं का भविष्य दांव पर लगाने के सम्बन्ध में स्कूल प्रबन्धन व स्टॉफ के विरुद्ध पुलिस थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित भारतीय न्याय संहिंता की धारा 318(4), 316(2) व 3(5) के तहत एफआईआर अंकित करके आरोपित स्कूल चेयरमैन को गिरफ्तार किया। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.02.2026 को थाना सेक्टर-9 ए, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी एदुकरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-9B, गुरुग्राम में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जिसके साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के अनुसार स्कूल प्रबंधन पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए थे:-
* स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं संबद्धता नंबर प्रदर्शित किया गया।
* छात्रा से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि विभिन्न मदों में नियमित रूप से शुल्क लिया गया।
* बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।
* बाद में जांच करने पर शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि विद्यालय सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है तथा जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया वह भी गलत है।
* स्कूल के इस कृत्य से छात्रा का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ तथा उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
शिकायत में निम्न व्यक्तियों को नामजद आरोपित  किया गया है:-
1. विनय कटारिया (चेयरमैन)
2. रिद्धिमा कटारिया (प्रिंसिपल)
3. सिमर बत्रा (वाइस प्रिंसिपल)
4. सोनिया (कोऑर्डिनेटर)
5. अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य, Educrest International School.
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सेक्टर- 09, गुरुग्राम में एफआईआर अंकित किया गया था।
अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा कार्रवाई  करते हुए दिनांक 18.04.2026 को गुजरात से 01 आरोपित  (स्कूल प्रिंसिपल) को गिरफ्तार किया गया। आरोपित का नाम रिद्धिमा कटारिया निवासी गांव बसई, गुरुग्राम हैं। 
उनका कहना है कि स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया को गिरफ्तार किया गया था जिससे पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ था कि आरोपित  विनय कटारिया उपरोक्त स्कूल एदुकरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल  (EDUCREST INTERNATIONAL SCHOOL) सैक्टर 09B, गुरुग्राम का चेयरमैन है और उपरोक्त स्कूल वह  पिछले 08 वर्ष से चला रहा है। आरोपित  ने बताया था कि  स्कूल को सीबीएसई से 08वीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है और आरोपित  ने रूपये कमाने के लालच में 10वीं कक्षा की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 बच्चों को 09th कक्षा व  10th कक्षा में दाखिला दिलाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था।

Related posts

आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का 147 मरीजों ने उठाया लाभ।

Ajit Sinha

सीआईडी हरियाणा डॉग स्क्वॉड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, ‘मैन्डी’ ने राष्ट्रीय मंच पर जीता सिल्वर मेडल।

Ajit Sinha

पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डीसी अजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x