Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया : प्रियंका गांधी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाद्रा ने आज शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, संसद में कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है। प्रियंका  ने कहा, सरकार जो बिल लाई, ये महिला आरक्षण बिल नहीं था। यह बात परिसीमन से जुड़ी हुई थी। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, मोदी सरकार उसे अभी लागू करे और महिलाओं को अधिकार दे। पूरा विपक्ष तैयार है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परिसीमन इस आधार पर करना चाहती है कि जिसमें उसे जातिगत जनगणना के आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं होती और मनमानी करने की पूरी आजादी होती। ऐसे में मुमकिन ही नहीं था कि विपक्ष मोदी सरकार का साथ दे। मेरा मानना है कि सरकार द्वारा जो साजिश रची गई, उसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। इसके लिए सरकार ने महिलाओं का इस्तेमाल किया।

Related posts

शशिकला कैदी नंबर 9234, चावल-चटनी से किया ब्रेकफास्ट, मोमबत्ती बनाने का मिल सकता है काम

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महत्वपूर्ण विभिन्न पदों पर नियुक्ति की हैं – लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

विरोधी चाहें तो चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह मान सकते हैं: अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x