Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस की ईआरवी गाड़ी पर तैनात एएसआई राजेंद्र हुए शहीद, गांव धौज में कॉल पर पहुँचने पर एक पक्ष ने गाड़ी से कुचल दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ईआरवी में तैनात एक एएसआई आज शहीद हो गया शहीद एएसआई का नाम राजेंद्र उम्र 50 वर्ष है, थाना धौज, फरीदाबाद की ईआरवी झगड़े की कॉल पर बीएसए कॉलेज के पीछे हुई झगड़े की एक सूचना पर पहुंची थी, वहां एक पक्ष के लोगों ने अपनी गाड़ी से जान से मारने की नियत जोरदार टककर मार दी , घायल अवस्था में एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना गत 12 अप्रैल 2026 की है। इस संबंध में एक एफआईआर थाना धौज, फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में दर्ज किया गया है। इस मामले में एवीटीएस सिकरौना, फरीदाबाद की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है।   

पुलिस प्रवक्ता अनुसार दिनांक 12 अप्रैल को थाना धौज की ERV टीम को गांव आलमपुर में BSA कॉलेज के पीछे झगड़े की कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब पुलिस टीम, दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, तो इसी दौरान एक पक्ष के सद्दाम व आलम ने एएसआई राजेंद्र को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। घटनाक्रम के संबंध में सिपाही सोनू की शिकायत पर थाना धौज, फरीदाबाद में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया, अब इस मुकदमे हत्या की धारा जोड़ दी गई है। उनका कहना है कि AVTS सिकरौना की टीम ने कार्रवाई करते हुए गत 14 अप्रैल को आलम निवासी गांव आलमपुर व सद्दाम निवासी गांव सिरोही, फरीदाबाद  को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि गत 12 अप्रैल को उनका अपने गांव के ही साहिल और उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते साहिल ने कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा उनको थाना में चलने के लिए कहने पर वे तैश में आ गए और गाड़ी में बैठकर पुलिसकर्मी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। स्विफ्ट गाड़ी आलम की है और वारदात के समय वही गाड़ी चला रहा था।आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे और नूंह में अपने रिश्तेदारी में चले गए थे। टीम ने उनको गत 14 अप्रैल को पाली चौक से गिरफ्तार किया है।आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आलम के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित 4 मामले नोएडा व नूंह में दर्ज है, वह करीब डेढ़ साल पहले ही जेल से आया था। वहीं सद्दाम पर भिवाड़ी व नूंह में 2 मामले दर्ज हैं। जिनको अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

हत्या और डकैती सहित पाँच जघन्य मामलों में वांछित पारदी गिरोह का फरार एक आरोपित बीते 2 सालों में पहली बार पकड़ा गया

Ajit Sinha

मोबाइल फोन लूटने का विरोध किया तो लुटेरों ने चाकू घोंप कर मार डाला -पकडे गए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पोलिंग खत्म होने के बाद पैदल घर जा रहे बीजेपी कार्यकर्ता की बाइक सवार दो लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x