
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोना दिखाकर नकली (पीतल)सोने के सिक्के देकर लगभग 2 करोड़ 49 लाख रुपए व 50 तौले सोना की ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राजीय गिरोह का अपराध शाखा, सेक्टर -43 ,गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को पर्दाफाश किया है, इस गिरोह के 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। पुलिस टीम ने ठगे गए 2 करोड़ 30 लाख 700 रुपए नगद और 678 ग्राम सोना बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सोलंकी प्रभुभाई गुलशन भाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा, (गुजरात), पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई , दिल्ली, मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा (गुजरात) व ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) है।

ये आरोपित लोग फिल्म अभिनेता आदित्य पंचौली से 25 लाख व फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान के निजी सचिव से 20 लाख रुपए की ठगी कर चुके है। इनमें एक आरोपित प्रभु भाई ने 4 शादियां कर रखी है। और अपनी पत्नी पार्वती सोलंकी को गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव में टिकट दिला कर नामांकन भरवा कर अपना वर्चस्व जमाना चाहता था। आरोपित प्रभु ने “लव यु” नाम की गुजरती फिल्म भी बना चुका हैठगी के पैसों से आरोपित ने एक होटल पीएम भी खरीद रखा है जो दिल्ली- मुंबई रोड पर करजन लकोदरा में स्थित है।।
डीसीपी क्राइम, हितेंद्र यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.04.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 13.02.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने उसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए जिसको उसके द्वारा ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए वह भी असली थे। जिससे उसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपित ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दिनांक 02.03.2026 को उसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए नकद जो उसने ब्याज पर लिए थे व करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे दिए। उपरोक्त सम्बन्ध में थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1. सोलंकी प्रभु भाई गुलशन भाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा, (गुजरात), 2. पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई, दिल्ली, 3. मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा (गुजरात) व ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) है। ाओपित सोलंकी प्रभु भाई गुलशन भाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि व पंकज शर्मा को दिनांक 12.04.2026 को गुरुग्राम से तथा आरोपित मनीष कमलेश शाह व आरोपित ईश्वर मारवाड़ी को दिनांक 15.04.2026 को गुजरात से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ : पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित लालच जगा कर पढे लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आरोपित प्रभुभाई गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है जो गरीब मजदूर का भेष बना कर घूमते और अपने साथ में 5-6 असली सोने चाँदी के सिक्के रखते जिनको पैसे वाले लोगो को दिखा कर कहते है कि ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले है आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनको चेक कराकर मुझे बता दे की इनकी कीमत क्या है हम ग़रीब मजदूर लोग है अगर हम चेक कराने जाएंगे तो पुलिस हमे पकड़ लेगी । चेक कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय करते जिससे इतना मुनाफा होता देख लोगों के मन में लालच पैदा हो जाता और इसी लालच का फायदा उठा कर सोने का पानी चढ़ा हुआ तांबा देकर हजारों किलोमीटर दूर भाग जाते हैं।
फिल्मी सितारे भी हो चुके हैं ठगी का शिकार : गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी का काम करता आ रहा है जिसमें ज्यादातर वारदातें मुंबई व गुजरात की हैं। ठगी के पैसों से आरोपित ने एक होटल PM भी खरीद रखा है जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। क़रीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख व सलमान खान के पिता सलीम ख़ान के PA से 20 लाख रुपये ठग चुका है। ठगी के पैसे की बदौलत आरोपित प्रभु ने चार शादिया कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। प्रभुभाई गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव मे अपनी बीवी पार्वती सोलंकी को टिकट दिला कर नामांकन भरवा कर राजनीति में अपना वर्चस्व जमाना चाहता था।
आरोपितों /अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड : आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित सोलंकी प्रभु भाई गुलशन भाई के विरुद्ध पहले भी धोखाधडी के तहत 02 मुकदमा महाराष्ट्र में तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत 07 मामले गुजरात में अंकित हैं।
बरामदगी : पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के कब्जा से 2 करोड़ 30 लाख 5,700 रुपए नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

