Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में GST चोरी के सम्बध में गर्ग प्रोविजन स्टोर व गोदाम की छापेमारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,फरीदाबाद की टीम ने शुक्रवार को अहीरवाड़ा,ओल्ड फरीदाबाद में स्थित एक गर्ग प्रोविजनल स्टोर की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई, जिसमें जीएसटी चोरी करने का मामला व काफी अनियमितताए सामने आई है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई संबंधित विभाग कर रही है। डीएसपी अभिमन्यु गोयत ने जानकारी देते हुए बताया कि  कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गर्ग प्रोविजन स्टोर अहीर वाडा, ओल्ड फरीदाबाद में किराना स्टोर चलाया जा रहा है जहाँ पर बिना बिल के सामान रखकर व बेचकर जीएसटी  चोरी की जाती हैं। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं।
     
उनका कहना है कि  इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद द्वारा डीईटीसी,  फरीदाबाद ईस्ट कार्यालय को सूचना दी गई। कार्रवाई  के लिए गौरव झलानी ईटीओ व उनकी टीम द्वारा गर्ग प्रोविजन स्टोर मकान न. 516 अहिरवाडा, ओल्ड फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। इस स्थान पर हाजिर मिले प्रवीण गर्ग द्वारा अपने मकान के ग्राउंड तल पर किराना स्टोर चलाया जा रहा है जिसके लिए जीएसटी नंबर लिया हुआ है व ऊपर रिहायश की हुई है। इसके अतिरिक्त किराना स्टोर के सामने व साइड में बनी दुकानों में 4 अलग अलग गोदाम बनाए  हुए है। जिनमे कोल्डड्रिंस, खाद्य सामग्री, पान मसाला, मीठी सुपारी व तंबाकू आदि रखे मिले। निरीक्षण पर दुकान व गोदाम में रखे स्टॉक की भौतिक निरीक्षण अनुसार अलग से सूची तैयार की गई। सेल व बिक्री से संबंधित रिकार्ड प्राप्त किया गया जिसका मिलान स्टॉक से किया जायेगा व पाई गई अन्य अनियमितताओ के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी की टीम ने आज ओखला एन्क्लेव – सेक्टर -91 से हटाए अवैध कब्जे , की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

हरियाणा में फिर से मनोहर सरकार बनाने के लिए विपुल गोयल ने युवाओं से की अपील।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं,करनाल में गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x