Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एसजीआरए के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं पर इंजीनियर होशियार सिंह राज्यपाल द्वारा सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कार्यकारी अभियंता (सीबीओ) एवं एसजीआरए, इंजीनियर होशियार सिंह को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एसजीआरए के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें वीरवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इंजीनियर होशियार सिंह ने एसजीआरए के रूप में अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निपटान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
उन्होंने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में नवंबर 2024 से मार्च 2026 तक 476 बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का निदान किया। हर शिकायत को वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता तथा संबंधित अधिकारी की सुनवाई करके न केवल समाधान किया बल्कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी किया।

इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंजीनियर होशियार सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related posts

बिजली चोरी रोकथाम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट सोहना ने दो लड़कों को एक छीनी गई मोटर साईकिल सहित दमदमा रोड से किया गिरफ्तार, गया जेल ।

Ajit Sinha

कांस्टेबल विकास ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x