Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में स्थानीय लोगों तथा आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर विभिन्न जनहित एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान आढ़ती संगठन के प्रतिनिधियों ने फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित अपनी मांगों व सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश में फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आढ़ती को फसल खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों और आढ़तियों दोनों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ-साथ आढ़तियों के हितों की भी पूरी तरह से रक्षा कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि फसल खरीद प्रक्रिया में जुड़े सभी वर्गों को सुविधा मिले और उनका कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आढ़ती समुदाय भी इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं आढ़ती संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब ने कॉफी टेबल बुक ‘हरियाणा राजभवन-एक दृष्टि’ का अनावरण किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद; भाजपा सरकार के विधायक व मंत्री अपने घरों में ना बैठे, बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दे : नेटा डिसूजा

Ajit Sinha

युवा कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदूषण, गंदगी, पानी की किल्लत, जलभराव जैसी समस्याओं के खिलाफ की ‘बेहतर दिल्ली’ अभियान की शुरुआत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x