Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में नई अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अंजली श्रोत्रिया ने संभाला कार्यभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2022 बैच की अधिकारी अंजली श्रोत्रिया ने फरीदाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) सह जिला राजस्व एवं सूचना अधिकारी (DRIO) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।इससे पूर्व वह उप मंडल अधिकारी (सिविल) गोहाना सोनीपत के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर से प्राप्त की तथा इसके बाद मेडिकैप इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बी.ई. की डिग्री हासिल की। स्नातक के पश्चात उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और कठिन परिश्रम एवं लगन के बल पर वर्ष 2022 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 44 प्राप्त कर आईएएस सेवा में चयनित हुईं।

जिले में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अंजली श्रोत्रिया ने कहा कि वह सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज 5 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित 42 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा लाल बैग लेकर पहुंचे विजिलेंस दफ्तर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x