Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने सोहना की अनाज मंडी का किया निरीक्षण।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में सरसों और गेहूं की खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है, ताकि उनकी उपज का समय पर और सरल तरीके से उठान सुनिश्चित किया जा सके।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को जिले की सोहना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने किसानों के लिए स्थापित हेल्प डेस्क पर दी जा रही सेवाओं, एंट्री गेट व मुख्य द्वार पर बनाए गए कक्ष, आढ़तियों के पास बारदाने की उपलब्धता तथा शिकायत रजिस्टर का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। नागर ने मंडी में आने वाले किसानों के लिए अटल कैंटीन में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था की भी जानकारी ली और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्तमान में संचालित ई-खरीद पोर्टल को अपग्रेड किया गया है, जिसमें कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि रबी खरीद सीजन 2026-27 के दौरान मंडियों और खरीद केंद्रों में किसान द्वारा बिक्री के लिए लाई जाने वाली गेहूं की आवक के समय, संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर सहित फोटो कैप्चर किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को अपनी उपज की बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश कुमार, हैफेड के अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: अपने चहेतों को लूट की छूट देकर बिजली निगम के अधिकारी दे रहे हैं भृष्टाचार को बढ़ावा: सन्तराम लाम्बा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तिगांव जनसभा की सफलता के बाद भाजपाईयों की नींद उडऩा तय. आज 20 गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों को किया आमंत्रित : ललित नागर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा को मिली नई उड़ान: हिसार एयरपोर्ट को मिला लाइसेंस, जल्द शुरू होगी विमान सेवाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x