Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग:उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायकों समेत आधा दर्जन कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। प्रदेश में भाजपा और अन्य दलों के पूर्व विधायकों समेत आधा दर्जन कद्दावर नेताओं ने शनिवार को हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में रुद्रपुर से दो बार के भाजपा विधायक रहे एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से दो बार बसपा विधायक रहे नारायण पाल, घनसाली से पूर्व भाजपा विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, भीमताल के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह और मसूरी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य गुरदीप सप्‍पल, उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व मनोज यादव की मौजूदगी में सभी नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में कुमारी सैलजा ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता का भाजपा सरकार से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार की छवि को सुधारने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन जनता के बीच उसकी असलियत सामने आ चुकी है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार को लेकर जनता में काफी गुस्सा है। लोगों के मन में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है और कई दलों के नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि मजबूत जनाधार वाले प्रमुख नेताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना प्रदेश में बदलाव का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और पलायन का दंश झेल रही है। उत्तराखंड महिला अपराधों के मामले में देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है, साथ ही कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को शर्मसार किया है और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। पत्रकार वार्ता में काजी निजामुद्दीन, गुरदीप सप्‍पल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, करण माहरा समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर पुरजोर तरीके से घेरा। पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री इमरान खान के सरकार को विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो-जरदारी, सिंध के सीएम पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार के कदमों का असर, दिल्ली के प्रदूषण में आई कमी

Ajit Sinha

ये ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कन्याकुमारी में हुई शुरु और कश्मीर तक ये यात्रा जाएगी, इस यात्रा को कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती है-राहुल गांधी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x