Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांव की टीम और शराब ठेके व अन्य कार्यालय पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आईएमटी क्षेत्र में शराब के ठेके व गांव मच्छगर इलाके में एक कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके हिस्सेदारी मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांव, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद की टीम ने बुधवार की रात को मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस की माने तो गत 14 मार्च 2026 को आईएमटी रेड लाइट के पास स्थित शराब के ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके हिस्सेदारी मांगने और गत 18 मार्च 2026 की रात को गांव मच्छगर स्तित एक कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप है। आज गुरुवार को एसीपी क्राइम -2 वरुण दहिया अपने कार्यालय में सुबह के 11 बजे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगें।

Related posts

11 से 19 मई तक न्यूज़ चैनलों व समाचार पत्रों पर एग्जिट पोल पर रहेगीं पाबंदी : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एमडी यूनिवर्सिटी के तुगलकी फरमान को लेकर इनसो ने आज कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में 7 दुकानों को नगर निगम एनआईटी जोन के द्वितीय की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी ने सील किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x