Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में बेतहाशा वृद्धि बीजेपी सरकार की फेल विदेश नीति व लापरवाही,अव्यवस्था का नतीजा : सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आज कहा कि हरियाणा में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने आम जनता की जिंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है। कमर्शियल गैस का तो बुरा हाल है ही घरों में भी खाना पकाने के लिए भी गैस सिलेंडर न मिलना, लंबी कतारों में खड़े होना, पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर बांटना और बिना किसी सूचना के सप्लाई रुकना, LPG गैस के सिलेंडर के रेट में 60 रुपये की व कमर्शियल सिलेंडर पर 114.50 रुपए की वृद्धि  बीजेपी सरकार की पूरी तरह फेल विदेश नीति व लापरवाही और प्रशासनिक अव्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों का काम बंद होने के कगार पर है इससे हरियाणा में हज़ारो लोग  की बेरोजगार होने की स्थिति हो गई है।
सुशील गुप्ता ने आगे कहा,  बीजेपी सरकार केवल प्रचार करती है, लेकिन जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह फेल हो गई है। एलपीजी किल्लत से महिलाएं, बुजुर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। LPG सिलेंडर न मिलने की वजह से स्कूल, कॉलेज और अस्पताल का काम प्रभावित भी बुरी तरह प्रभावित है और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ऊपर से एलपीजी गैस के सिलेंडर के रेट में  बे–हताशा वृद्धि कर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। विपक्ष में रहते गैस के दामों में चंद वृद्धि पर सड़कों पर हाथ में सिलेंडर लेकर निकलने वाली बीजेपी आज स्वयं की सरकार में इतनी भारी वृद्धि कर यह प्रदर्शित कर रही है कि बीजेपी को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है वह तो विपक्ष में सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए घड़ियाल आंसू बहा रही थी। गैस किल्लत व मूल्यों में वृद्धि  के मामले में वर्तमान सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही कोई जवाबदेही। सदैव आम जनता के बुनियादी मुद्दों और हकों के लिए लड़ने वाली आम आदमी पार्टी इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगी।”

इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर 14 मार्च शनिवार को आम आदमी पार्टी हरियाणा सभी 23 संगठनात्मक जिलों में एक साथ पब्लिक पैलेस( सार्वजनिक स्थानों)पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता जी सोनीपत(सुभाष चौक) में आयोजित प्रदर्शन शामिल रहेंगे। इन प्रदर्शनों के माध्यम से पार्टी बीजेपी सरकार से तत्काल मांग करेगी कि:  
* एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई तुरंत बहाल की जाए  ।
* रसोई गैस व कमर्शियल सिलेंडरों पर की गई मूल्य वृद्धि तुरंत वापस ले जाए।
* किल्लत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो  
* हरियाणा की जनता को नियमित और सस्ती गैस उपलब्ध कराई जाए  
सुशील गुप्ता ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में आयोजित प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बीजेपी सरकार को साफ संदेश दें – “जनता की परेशानी अब और नहीं चलेगी। सुशील गुप्ता  ने जोर देकर कहा कि एक सप्ताह में अगर भाजपा सरकार ने स्थिति नहीं सुधारी तो आम आदमी पार्टी हरियाणा के मुख्यमंत्री के घर का घेराव करेंगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा जनता के हक के लिए संघर्षरत रहेगी। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जो लोग मेरा विरोध कर रहे हैं, जब वह लोग साईकिल पर चलते थे.उस वक़्त भी मैं गाड़ियों में चलता था.विरोधी भी मोदी प्रेमी हैं: कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

5100  बहनों को गैस कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर व पाइप, यानी  पूरा उज्ज्वला सेट प्रदान किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x