Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

सौहार्द खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- एसपी वरुण सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: बीती रात्रि को सदर थाना अंतर्गत धार्मिक स्थल के अंदर पेट्रोल डालकर आगजनी के घटनाक्रम पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक,पलवल  वरुण सिंगला ने जानकारी देते  कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कुछ नामजद पर आरोप लगाए गए है जिनके बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। स्पेशल क्राइम यूनिट तथा साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के असल दोषियों को जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा साथ ही बताया कि जिला में कानून व्यवस्था एवं शांति पूरी तरह से बहाल है।
पुलिस अधीक्षक सिंगला ने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली, जनभावना को आहत करने वाली, लोक शांति भंग करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो को फेसबुक/ व्हाट्सएप / ट्विटर / इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड या शेयर बिल्कुल ना करें। ऐसे लोगों पर पुलिस खुफिया तंत्र, मुखबिर तंत्र और साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इत्यादि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट करने या ऐसी पोस्ट पर कमेंट, लाइक और फॉरवर्ड करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। लोगों में सौहार्द खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अपील- पुलिस अधीक्षक पलवल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पलवल पुलिस का सहयोग करें। पलवल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। यदि किसी भी प्रकार की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली, जनभावना को आहत करने वाली अथवा लोक शांति भंग करने वाली गैरकानूनी गतिविधि आपके संज्ञान में आती है तो तुरंत 112, 01275-298065 पर संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 145 किलो डोडा पोस्त सहित कैंटर व कार सवार पांच आरोपित को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराध शाखा-85 की टीम के साथ अंतर्राज्यीय लूट व चोरी के गिरोह के एक सदस्य विपिन की हुई मुठभेड़-एसीपी अमन को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

31 मार्च, 2025 तक हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित हो- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x