Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 15 किमी विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भव्य विंटेज कार हेरिटेज रैली का आयोजन हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस 15 किलोमीटर लंबी रैली में 50 से अधिक विंटेज कारों और मोटरसाइकिलों ने भाग लिया। यह रैली केवल ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र ही नहीं रही बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का एक अनूठा प्रयास भी बनी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विंटेज कार हेरिटेज रैली हमारी विरासत और इतिहास को जीवंत रखने का एक सुंदर माध्यम है। इन गाड़ियों में उस दौर की तकनीक, शिल्पकला और मेहनत की झलक दिखाई देती है। ऐसी पहलें युवाओं को यह संदेश देती हैं कि आधुनिकता के साथ साथ अपनी परंपराओं और विरासत को संजोकर रखना भी उतना ही आवश्यक है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी विशेष आकर्षण रही। श्री गोयल ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव, संस्कार और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं। उनका जीवन अनुभव समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उनका आशीर्वाद किसी भी शहर की सबसे बड़ी ताकत होता है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सेंट्रल जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की मीटिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूध बिखरने पर दो बच्चों को पीटने, फिर कपडे उतार कर घर से बाहर करने,वीडियो बनाकर वायरल करने वाली मां अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x