Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

यूएस, इजराइल – ईरान जंग के माहौल में यूएई से लौटे भाजपा नेता विशाल सेठ, अजय मित्तल ने किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा मुख्यालय, पंचकमल में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। अजय मित्तल ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है।  

प्रेस वार्ता से पूर्व अजय मित्तल ने यूएस, इजराइल – ईरान जंग के माहौल में यूएई से सकुशल परिवार सहित वतन वापस लौटने पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल सेठ का पार्टी कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं ख़ुशी व्यक्त की। इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, पूर्व जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला मंत्री अनुराधा वर्मा, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, भाजयुमो नेता बिंदर गुर्जर, सोशल मीडिया प्रमुख मनु सिंगला सहित तमाम पार्टी नेता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। दुबई प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए विशाल सेठ ने बताया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, सांसद रेखा शर्मा सहित तमाम नेताओ ने अपने प्रयास से कठिन परिस्थितियों में हर संभव मदद मुहैया करवाने का प्रयास किया। विशाल सेठ ने बताया, यूएई के कौंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया कार्यालय द्वारा वहां फंसे सभी भारतीयों को निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन मुहैया करवाई जा रही थी। उन्होंने यूएई के इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ शारजाह एवं दुबई के प्रयासों की भी प्रशंसा की। विशाल सेठ ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभचिंतकों एवं स्वजनों के शुभकामना सन्देश एवं सकुशल वतन वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, कठिन परिस्थितियों में अपनों से मिलने वाले स्नेह और प्यार ने उनका मनोबल बनाए रखा।

Related posts

कांग्रेस पार्टी का आज काला फ्राइडे, राहुल गांधी और कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में दिल्ली से एक लाख रुपये के इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, जांच हेतु टीम का गठन व आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x