Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नेट मीटर खरीद में तेजी लाएं – विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सौर ऊर्जा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए वीरवार को निगम मुख्यालय हिसार में अधिकारियों एवं सोलर वेंडर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ और हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। दोनों योजनाओं में अपने-अपने घर की छत पर लगने वाले रूफटॉप सोलर पर वित्तीय सहायता दी जाती है। केंद्र सरकार की योजना के तहत एक किलोवाट पर 30,000 रुपये सब्सिडी उपलब्ध है। राज्य सरकार की सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के तहत एक किलो वाट पर 19,500 के हिसाब से वित्तीय सहायता दी जाती है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि दोनों ही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर इसका लाभ उपभोक्ताओं को देना है। अधिकारी- कर्मचारी प्रत्येक उपभोक्ता को इसका लाभ उपलब्ध करायेंगे। सौर ऊर्जा योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वेंडर्स के साथ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी सांझा किए गए, ताकि कार्यों में गति लाई जा सके और प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू किया जा सके।अधिकारियों और वेंडर्स की इस संयुक्त बैठक में पूर्व में हुई बैठक में सामने आए विभिन्न एक्शन प्वाइंट्स की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर वेंडर्स ने ऑपरेशन कार्यालयों, एसएफए पोर्टल, आईटी प्रणाली तथा अन्य परिचालन संबंधी विषयों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वेंडर्स ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक कार्यालय में समर्पित स्टाफ की व्यवस्था, उपभोक्ताओं की लंबित केवाईसी, नेट मीटर आदि के शीघ्र निपटान पर विशेष जोर दिया गया। प्रबंध निदेशक ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के रूफटॉप सोलर कनेक्शन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए नेट मीटर की खरीद प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित कार्यालय प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि सौर ऊर्जा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।बैठक में निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता (कमर्शियल) अनिल शर्मा, ऑपरेशन के मुख्य अभियंता, सभी सर्कलों के अधीक्षण अभियंता, कमर्शियल, आरएपीडीआरपी, आईटी तथा सीबीओ के अधीक्षण अभियंता, विभिन्न सोलर वेंडर्स तथा अन्य संबंधित हितधारक उपस्थित रहे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा – चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार

Ajit Sinha

अत्याधुनिक सिस्टम से लैस तीन स्कॉर्पियो पुलिस को सौंपी, डायल-100 कंट्रोल रूम से भी इन गाड़ियों को जोड़ जाएगा

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का साइबर सेल, क्राइम ने आज किया भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को ठगने का काम करते थे, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x