Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर लग रहा था दांव, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने आज एक ऐसे हाई-टेक गैंग का पर्दाफाश किया है जो क्रिकेट के जुनून को धोखाधड़ी के धंधे में बदल रहा था। सेक्टर-113 पुलिस और CRT/SWAT-2 टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में सट्टेबाजी करने वाले 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर ज़ूम ऐप के जरिए करोड़ों की सट्टेबाजी और धोखाधड़ी कर रहा था।
नोएडा पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये वही चेहरे हैं, जो इंटरनेट की आड़ में लोगों की मेहनत की कमाई को सट्टेबाजी के जरिए हड़प रहे थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया, कल यानी 5 मार्च को हुए भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच पर इस गैंग ने बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाया था। गैंग का मास्टरमाइंड विनय सहगल दिल्ली का रहने वाला है, जो ज़ूम ऐप और ज़ूम ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे की ‘खाई-बाड़ी’ कर रहा था।

पुलिस को मिले इनपुट पर विनय सहगल, नवदीप सिंह,  राजीव शर्मा सलील सेठ, देव कुमार को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने इनके पास से जो सामान बरामद किया है, उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह किसी कॉल सेंटर जैसा सेटअप था। पुलिस ने इनके पास से 32 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट और 3 डेस्कटॉप बरामद किए हैं। यही नहीं,इनके पास से ‘असेंबल लाइन बॉक्स’ और ‘आईसी रिकॉर्डर’ भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ये सट्टेबाजी की रिकॉर्डिंग और हिसाब-किताब के लिए करते थे।इस गैंग का नेटवर्क केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब और पड़ोसी देश नेपाल तक फैला हुआ था। पुलिस अब इनके बैंक खातों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कितने बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

Related posts

तीन दिन की जुड़वां बेटियों की हत्या कर श्मशान घाट में दफ़नाने वाले फरार पिता नीरज सोलंकी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके होने वाले कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha

स्पेज सोसायटी में दो व्यक्तियों ने पति -पत्नी को इसलिए बेरहमी से पीट दिया, की उसे शक था कि उसकी पत्नी इन्हीं के कारण अलग रह रही है -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x