Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तीन पीढ़ियों की देशसेवा का गौरव: सेवानिवृत्त होने पर गांव चीरसी में ऐतिहासिक स्वागत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के गांव चीरसी में उस समय देशभक्ति का माहौल बन गया जब 26 वर्षों तक कुमाऊं रेजिमेंट में सेवाएं देने वाले सैनिक सुरेश यादव के सेवानिवृत्त होकर पहली बार गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

समारोह में न केवल गांव के लोग, बल्कि आसपास के गांवों के सेवानिवृत्त फौजी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

गांव निवासी सुनील ने बताया कि सुरेश यादव का परिवार गांव में ‘फौजियों का परिवार’ के नाम से जाना जाता है। उनके दादा श्रीचांद यादव, ताऊ श्यामबीर यादव और चाचा सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह भी सेना में रह चुके हैं।

यह परिवार लगातार तीन पीढ़ियों से देश सेवा करता आ रहा है, जिसके कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा अपने परिवार को देख कर मिली। इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर 26 वर्षों तक देश की सेवा की।

समारोह में रोहताश यादव, मुकेश यादव, सरपंच सूबे सिंह, ताराचंद, मुकेश यादव, सुनील, जगदीश, नरेंद्र यादव, बीर सिंह, महेंद्र, सतबीर, राजेन्द्र, सूबेदार मोहर सिंह, बलबीर यादव, विक्रम यादव, राजेंद्र सहित आसपास के गांवों के दर्जनभर से अधिक सेवानिवृत्त फौजी भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपाइयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी में कूड़ा घर में तब्दील हुआ साइकिलिंग ट्रैक : सुमित गौड़

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना के सामने किसने लगाए मोदी मोदी के नारे का वायरल वीडियो देखिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा को मिला बलदेव अलावलपुर का साथ, हुए गदगद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x