Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव स्वास्थ्य

फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले हॉस्पिटल का भंडाफोड़- 2 महिलाएं सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम द्वारा मई 2025 में गैलेक्सी वन हॉस्पिटल, निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार, गुरुग्राम में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने की जांच को लेकर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान हॉस्पिटल में एक डॉक्टर ने अपने नाम के आगे एमबीबीएस/एम.डी.एम.ए लिखा हुआ था लेकिन उस डॉक्टर के पास एमडी की डिग्री नहीं थी तथा अस्पताल के आईपीडी रजिस्टर में विभिन्न व्यक्तियों का इंद्राज करके झूठी इंश्योरेंस बिल क्लेम किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त मामले में दिनांक 14.02.2026 को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा एक शिकायत गैलेक्सी वन हॉस्पिटल, निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार, गुरुग्राम में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने के संबंध में प्राप्त हुई। जिस पर थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

कल बुधवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम , गुरुग्राम  करण गोयल के मार्ग-दर्शन में अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के नेतृत्व में प्रबंधक थाना बजघेड़ा, एक सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर, साइबर एक्सपर्ट, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर एक टीम गठित करके कानूनी प्रक्रियाओं के तहत गैलेक्सी वन हॉस्पिटल, निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार,गुरुग्राम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग 25 इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़ी लगभग 60 नकली इंश्योरेंस क्लेम फाइलें मिलीं जिससे ज्ञात हुआ कि नकली बेनिफिशियरी के साथ मिलकर नकली IPD एडमिशन (बिना असल में हॉस्पिटल में भर्ती हुए) नकली मेडिकल रिकॉर्ड, नकली लैब रिपोर्ट और नकली फार्मेसी/ट्रीटमेंट बिल तैयार किए गए और उनका इस्तेमाल नकली इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए किया गया जिससे प्राप्त हुए पैसे बेनिफिशियरी और हॉस्पिटल के अधिकारियों के बीच बांटे गए। इस दौरान लैब्स वाले, दयानंद कॉलोनी में भी सर्च की गई, जहां लैब से नकली लैब रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेज भी मिले। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 आरोपितों को हॉस्पिटल कैंपस से गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान सपना, वर्षा और गौरव के रूप में हुई है। तीनों आरोपित  हॉस्पिटल के कर्मचारी हैं तथा फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने में सहयोगी रहे है। इस दौरान काफी मात्रा में फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद किए गए। अन्य साजिशकर्ताओं की पहचान सहित आगे की जांच जारी है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम: भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर-1800-180-2022

Ajit Sinha

5 स्टार होटल का मालिक बन कर कनाडा के एक बड़े कारोबारी से साढ़े 5 करोड़ रूपए ठगने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईपीएस जसलीन कौर ने संभाला डीसीपी सेंट्रल का पदभार, पुलिस आयुक्त राकेश ने नवनियुक्त डीसीपी को दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x