Athrav – Online News Portal
नोएडा

तकनीकी खराबी के कारण हुआ लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग़ महिला का हुआ पैर में फ्रैक्चर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट अटकने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. एक बार फिर सुपरटेक इकोविलेज-1 में हुए खौफनाक हादसे ने मेंटेनेंस के दावों की पोल खोल दी है। यहाँ के F-5 टावर में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा लिफ्ट हादसा हुआ। जब एक बुजुर्ग़ महिला लिफ्ट के फ्री-फॉल की वजह घायल हो गई. उनका पैर में फ्रैक्चर हो गया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

सुपरटेक इको विलेज-1 G-7 टावर की रहने वाली 65 वर्षीय रीना प्रसाद अपने बच्ची को ट्यूशन से लेने के लिए F-5 टावर के फ्लैट नंबर 1701 आई थीं। जब वह अपने नातिन के साथ लिफ्ट से लौट रही थीं, तभी अचानक बिजली गुल हो गई। तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट 15वीं मंजिल से सीधे 10वीं मंजिल पर आकर झटके के साथ रुकी। इस भयानक झटके और फ्री-फॉल की वजह से रीना प्रसाद के पैर में चार जगह फ्रैक्चर आया है। गनीमत रही कि उनके साथ मौजूद बच्चे सुरक्षित हैं। घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।इको विलेज-1 जैसी विशाल सोसाइटी में 52 टावर और करीब 97 लिफ्ट हैं, लेकिन इस हादसे ने मेंटेनेंस की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Related posts

समान मुआवजा, नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर, हजारों किसान ने घेरा एनटीपीसी भवन

Ajit Sinha

तेज रफ्तार का कहर, जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसें टकराईं,एक दर्जन बच्चे घायल।  

Ajit Sinha

फल-सब्जी की दुकान आड़ गौमांस बेचने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के चार साथी फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x