Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फीवा द्वारा आयोजित “ब्लड डोनेशन कैंप” में जो ब्लड डोनेट करेगा, उसे बेहतरीन क्वालिटी का हेलमेट और वाटर बोतल दिया जाएगा-आकाश गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर -फरीदाबाद में मेगा “ब्लड डोनेशन कैंप” आयोजित किया जा रहा है। इस ब्लड डोनेशन कैंप में लक्ष्य है 500 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का। आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में जो ब्लड डोनेट करेगा उसे बेहतरीन क़्वालिटी का हेलमेट और वाटर बोटल दिया जाएगा। एक रक्त दान किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस लिए आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्साहपूर्वक ब्लड डोनेट करे,इससे बड़ा दान कोई दान नहीं।

फीवा प्रधान आकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था पिछले कई सालों से “ब्लड डोनेशन कैंप” आयोजित करता हुआ आ रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार , 14 फ़रवरी 2026 को सेक्टर -15 फरीदाबाद स्थित कम्युनिटी सेंटर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में लक्ष्य है 500 यूनिट ब्लड एकत्रित करने की। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि जो इस ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करेगा, उसे एक बेहतरीन क़्वालिटी का हेलमेट और वाटर बोटल दिया जाएगा, वह भी साथ के साथ ही दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि उनके द्वारा दिया गया ब्लड किसी की जिंदगी बचा सकता है इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। उनकी लोगों से अपील है कि इस ब्लड डोनेशन कैंप में ज्यादा -से ज्यादा संख्या आए और उत्साहपूर्वक ब्लड डोनेट करें।

Related posts

फरीदाबाद: छात्र बीटेक ईसीई में इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स भी पढ़ सकेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डबुआ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल तुलसीदास को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

सरपंचों पर लाठीचार्ज घोर निंदनीय कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई राजेश खटाना एडवोकेट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x