Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और बदमाशों के बीच उस्मानपुर में हुई मुठभेड़, तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और बदमाशों के बीच उस्मानपुर इलाके में आज शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद तीनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। यह तीनों बदमाश असद गैंग से जुड़े है। पुलिस टीम ने तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है।

क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि मेरठ के असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है. जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे, क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा. खुद को पुलिस से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया. अपराधियों की एक गोली एक एसआई को छू गई , वे बाल-बाल बच गए. तीनों अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन अपराधियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Related posts

सिर्फ 7 मिनट में बनेगा सऊदी अरब का टूरिस्ट वीजा, 1 साल के लिए होगा वैध, जानिए पूरी डिटेल्स

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या कर फांसी पर लटका, ताकि यह हत्या आत्महत्या लगे, पिता और दो भाई पकड़े गए।

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: आज के ही दिन 50 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री,श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x