Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

दिल्ली ब्रेकिंग: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा बजट पर क्या बोले, सुने वीडियो में


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्माला सीतारमण द्वारा पेश किया गया आम बजट 2026-27 एक लोक-कल्याणकारी और “विकसित भारत” के लक्ष्य को संकल्पित देश के आर्थिक विकास की गति को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी बजट है। यह सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी बजट है जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा। यह देश की युवा शक्ति का बजट है। इस ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत के बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ और उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्वास्थय सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता इसी बात से ज़ाहिर होती है कि पिछले 12 वर्षों में स्वास्थय क्षेत्र के बजट में 176 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज़ की गई  है।  स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस वर्ष आवंटित 1 लाख 5 हज़ार करोड़ से अधिक का बजट पिछले वर्ष के बजट से लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।

इस बजट में मेंटल हेल्थ पर भी फोकस किया गया है जो एक स्वागत योग्य कदम है। इसके तहत रांची और तेजपुर स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थानों के अप ग्रेडेशन और उत्तर भारत में NIMHANS की  स्थापना की घोषणा सराहनीय है। जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर की स्थापना सभी भारतवासी के लिए गौरव की बात है। स्वास्थ्य बजट में वृद्धि के साथ-साथ देश के हेल्थ सेक्टर को मजबूती देने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पर focused आम बजट का हार्दिक स्वागत करता हूँ और प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। भारत में निर्मित दवाओं को विश्व स्तरीय गुणवत्ता के मानकों पर खरा रखने  के लिए CDSCO को और अधिक मजबूत किए  जाने का  प्रस्ताव सराहनीय है। बायोफार्मा शक्ति Initiative के तहत सरकार ने अगले 5 वर्षों में बायोफार्मा क्षेत्र में ₹10,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है, जिससे आधुनिक जैविक दवाओं और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। फार्मा सेक्टर में और विकास के लिए 3 नए NIPERS और मौजूदा 7 को और उन्नत बनाने की घोषणा से देश में फार्मा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी। साथ ही रासायनिक उद्योग को मजबूत करने के लिए राज्यों में तीन विशेष केमिकल पार्क विकसित किए जाएंगे।बदलती जीवन शैली की वजह से बढ़ते गैर संचारी रोगों से निपटने के लिए ALLIED HEALTHCARE INSTITUTES को और अधिक सम्बल दिए जाने के प्रस्ताव से अगले पांच वर्ष में 1 लाख प्रोफेशनल्स इस क्षेत्र में तैयार होंगे। इससे युवाओं को रोज़गार मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। 
-देश के हर ज़िला अस्पताल में ट्रॉमा और  इमरजेंसी सेंटर स्थापित किये जाने के प्रस्ताव से आम जनता को तत्काल चिकित्सा सुविधा सुलभ उपलब्ध होगी।  
– Medical Research और Innovation के लिए ICMR एवं Department of Health Research के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे नई दवाओं, टीकों और अत्याधुनिक उपचार तकनीकों का विकास संभव होगा।
इकोनॉमिक ग्रोथ को सतत बनाए रखना और इसे नए आयामों तक लेकर जाना, सबका साथ, सबका विकास की नीति के साथ सभी को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना तथा देश के हर नागरिक की उम्मीदों एवं उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना इस बजट का मुख्य उद्देश्य है।निश्चित रूप से यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, नारी शक्ति से लेकर समाज के सभी वर्ग के विकास और औद्योगिक क्रांति की रूपरेखा है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से प्रगति कर रही है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। मैं पुनः इस क्रांतिकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं उनकी पूरी टीम को कोटि-कोटि साधुवाद देता हूँ।

Related posts

पासपोर्ट और फर्जी वीजा के जरिए विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लोगों से 80 लाख की ठगी के 4 लोग अरेस्ट -डीसीपी को सुने।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे कर्नाटक में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को लोकल व हिंदी भाषा में आप लाइव सुने

Ajit Sinha

‘हम रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर दस सिद्धांतों पर चला रहे दिल्ली में सरकार-सीएम केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x