Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेन्द्रगढ़ :शहर महेन्द्रगढ़ के बालाजी चौक के निकट स्थित बड़वाले प्राचीन हनुमान मंदिर पर “हनुमान जन्मोत्सव” हर्षोल्लास से मनाया गया ।


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेन्द्रगढ़ :शहर महेन्द्रगढ़ के बालाजी चौक के निकट स्थित बड़वाले प्राचीन हनुमान मंदिर पर “हनुमान जन्मोत्सव” हर्षोल्लास से मनाया गया । सवेरे से ही भक्तों का यहां आवागमन शुरु हो गया था । इस पर्व पर मंदिर की सजावट देखने वाली थी । बाबा के भक्तों ने लोगों को रसगुल्ले, चमचम व लड्डुओं का प्रशाद वितरित किया ।
बड़वाले हनुमानजी के नाम से विख्यात इस मंदिर में लोगों की बड़ी आस्था है । बालाजी चौक व आसपास के क्षेत्र के दुकानदार नित्यप्रति बाबा के दर्शन व पूजा-अर्चना के बाद अपने प्रतिष्ठानों पर आते-जाते हैं । शहर में बाहर से आने-जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण श्रद्धालु यहां श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं । मंगलवार को तो इस मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है।आसपास के दुकानदारों द्वारा मंदिर में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है,बाबा के भक्त मनोज गोयल नित्यप्रति साफ-सफाई की सेवा देते हैं।लोगों का मानना है कि बड़वाले बाबा श्री हनुमानजी कष्टों को दूर कर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस अवसर पर हनुमान प्रशाद गोयल, राजपाल शर्मा, रमेश प्रधान, राजू यादव, सतीश यादव, राजू, मदन सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

भारत निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट में सुधार के लिए नागरिकों से 10 जनवरी तक सुझाव आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x