Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ :मिसाल बनती जा रही बीएमडी क्लब की सामाजिक मुहिम,बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा हैं : एडवोकेट रेखा यादव


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़:बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज एवं देश का विकास होगा। हम सभी को बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और उन्हें जन्म के साथ ही शिक्षा का अधिकार भी देना चाहिए। यह बात गत देर शाम गांव जांट में जगवंती देवी धर्मपत्नी दीपक कुमार की नवजात बेटी नव्या के जन्मोत्सव कार्यक्रम अवसर पर सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब की महिला विंग सयोंजिका एडवोकेट रेखा यादव ने कहे। बीएमडी क्लब के सदस्य कर्मवीर सिगड़िया एवं कर्मपाल ने नवजात बेटी के माता-पिता को प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बीएमडी क्लब की महिला विंग सयोंजिका एडवोकेट रेखा यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की बेटियाँ ह्रदय की लकीरों का सच्चा रूप भी होती हैं | बेटियों के बिना परिवार भी अधूरा सा होता हैं । युवाओं के सकारत्मक प्रयास से ही समाज में जागरूकता लाई जा सकती हैं । उन्होंने समाज के हर तबके से भी अपील हैं की उन्हें भी ऐसे अभियानों को सफल बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए । आजकल समाज में बदलाव आ रहा है । बेटियां हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा रही हैं। जब तक हमारी मानसिकता नहीं बदलेगी तब तक कन्या भ्रूण हत्या जैसी समाजिक बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता है । बेटियों को बचाने के लिए हमारी जागरूकता ही बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं।
बेटियों का सम्मान ही नारी शक्ति का सबसे बड़ा सम्मान हैं । नारी शक्ति को भी आत्मविश्वास के साथ स्वंय आगे आकर समाज में लड़का-लड़की के अंतर को दूर करना चाहिए । कन्या भ्रूणहत्या जैसे सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए बेटियों का सम्मान बहुत जरूरी है। बेटियां कुल की शान होती है। नवजात बेटी के दादा ओमप्रकाश ने बताया की 08 मार्च को घर में बेटी ने जन्म लिया था बेटी के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई गई और बीएमडी क्लब के सामाजिक अभियानों से प्रेरित होकर उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि हम भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके । बेटा होने के मौके पर निभाई जाने वाली सभी रस्मों को खुशी के साथ निभाया गया।इस अवसर पर नवजात बेटी की दादी सावित्री देवी,राजेन्द्र ,जगदीश यादव, अभय सिंह,प्रदीप कुमार,बिजेन्द्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना शुभाशीष प्रदान किया ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई-1 को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 20 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनसेवा को समर्पित

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 25000 रूपए के ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी व उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x