Athrav – Online News Portal
दिल्ली पंजाब राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

कांग्रेस आलाकमान ने कहा- अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब के नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ पंजाब कांग्रेस नेताओं की बैठक में यह निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल और अंबिका सोनी शामिल थीं।उनके अलावा बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंद्र सिंगला, राणा केपी सिंह और डॉ अमर सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि तीन घंटे तक चली बैठक सफल रही और पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी ने अपनी राय दी।

नेताओं को अनुशासन बनाए रखने और पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर मीडिया या सोशल मीडिया में बयान न देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के विषयों पर चर्चा केवल पार्टी के मंच पर ही होनी चाहिए।नेतृत्व के मुद्दे पर सवाल का जवाब देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है। संगठन में दलितों को प्रतिनिधित्व देने के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और आगे भी एकजुट होकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी एवं पंजाब की जनता के समर्थन से ‘आराम से’ जीत हासिल करेगी।भूपेश बघेल कहा कि बैठक में आने वाले वर्ष के लिए रणनीतिक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में लोगों की यह भावना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। साथ ही उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुशासनहीनता को लेकर बहुत कड़े निर्देश दिए गए हैं, पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता और गुटबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एक प्रश्न के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी पार्टी के चेहरे होंगे।

Related posts

इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज मदन कौशिक, विधायक को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

Ajit Sinha

अरविंद केजरीवाल के बेटे ने पहली बार डाला वोट, बोले- परिवार के साथ किया मतदान, आपकी भागीदारी लोकतंत्र को करती है मजबूत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x