Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है : नितिन नबीन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हमारे प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जब-जब देश आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को छूएगा उस ऊंचाई का नेतृत्व युवा करता दिखाई देगा। युवाओं से अपील की कि देश का युवा विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन को पूरा करने में अपना योगदान दें।नबीन सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले गुरुग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी संबोधित किया।
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज हम इस बात के साक्षी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवाओं को प्रेरणा और नेतृत्व दिया है। युवाओं का आह्वान करते हुए श्री नबीन ने कहा कि हम सभी को मिलकर विकसित भारत बनाना है और युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना होगा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम नबीन ने युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं उस ऊर्जा को महसूस कर रहा हूं जो भारत का युवा देश को विकसित करने में नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवा आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। देश की 65 प्रतिशत आबादी की उम्र 35 वर्ष से कम है और आने वाले समय में हमारा देश युवाओं का देश होगा।  भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेकों ऐसी योजनाएं चल रही है जिनका लाभ लेते हुए हमारे युवा रोजगार देने वाले बन रहे हैं।

देश के युवा भारत की तकनीकी क्रांति को आगे बढ़ा रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी युवाओं के जोश को दिशा दे रहे हैं। युवाओं को अब राजनीतिक जीवन में सकारात्मक सोच से आना होगा। उन्होंने कहा कि आज कई पार्टी पार्ट टाइम राजनीति करती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कर्मठता से फुल टाइम राजनीति करता है। उन्होंने युवाओं को शॉर्टकट से बचने की सलाह दी।नबीन ने कहा कि शॉर्टकट परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत और धैर्य के साथ सही दिशा के साथ हमें आगे बढ़ना है। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब भारत में निवेश की संभावनाओं पर कम विचार होता था। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में निवेशक भारत को सुरक्षित मानते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत की तस्वीर बनी है। उन्होंने कहा कि पहले मोबाइल की मैन्यूफैक्चरिंग बाहर होती थी, लेकिन आज भारत में हो रही है यह भारत का नया प्रभाव है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ाने का काम मोदी सरकार में हो रहा है।नितिन नबीन ने कहा कि एक हजार साल पहले सोमनाथ को रौंदने का काम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाभिमान गौरव को बढ़ाया जिस पर हमें गर्व है। सोमनाथ मंदिर आज पुनः भव्य और स्वाभिमान के साथ खडा है। उन्होंने कहा कि देश भर में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हमें पूरा करना है। नबीन ने कहा कि हम महापुरूषों की जयंतियां एक दिन नहीं बल्कि पूरे वर्ष मनाते हैं और उनकी प्रेरणा से काम करते हैं।कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राजनीतिक तंज करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दिलों के लोग जब विदेशों की धरती पर जाते हैं तो भारत के संविधान को गाली देकर भारत के संविधान को अपमानित करने का काम करते हैं। 2011 में जब भाजपा ने राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली तो कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे लेकिन दिल्ली में बैठी मनमोहन सिंह की सरकार और उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि इससे कश्मीर की शांति भंग हो जाएगी। अब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनी तो धारा 370 को तोड़ा गया और कश्मीर में तिरंगा फहराकर भारत की तस्वीर को बदलने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर सनातन परंपरा को ताकत देने का काम किया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 3 पूर्व विधायकों समेत बीजेपी, जेजेपी, इनेलो और आप छोड़कर 56 नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

अरविंद केजरीवाल सरकार मार्च 2023 तक यमुना के प्रदूषण को 90 प्रतिशत खत्म करेगी, सीएम ने जल बोर्ड को दिए निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में 101 उपहारों की होगी नीलामी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x