Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ के बाद लिफ्ट में वृद्ध महिला से चेन छीनने वाला स्नैचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है। यह वही बदमाश है जिसने हाल ही में एक सोसायटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का प्रयास किया था। पुलिस की गिरफ्त में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान हाथरस निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है.एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस सेक्टर-03 के पास ऐस सिटी गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाश ने भागने की कोशिश की और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आरोपित से की गई पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपित  राहुल यादव ने ही 8 जनवरी 2026 को लॉ रेजीडेन्सिया सोसायटी की लिफ्ट के पास एक वृद्ध महिला से चेन छीनने का प्रयास किया था। इस संबंध में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज था। आरोपित   के पास से तमंचा कारतूस और मार्च 2025 में चिपियाना बुजुर्ग स्थित शराब ठेके से चोरी की गई बिना नंबर की चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

Related posts

एक कार से 25 करोड़ रूपए के हेरोइन बरामद, के साथ दो लोग पकड़े ।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने सेंटरों कार से देशी शराब की 50 पेटियों को किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार, विमल ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x