Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 21 पदाधिकारी घोषित किए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 21 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। इनमें हरी सिंह दहिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और इंद्र सिंह फौजी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं। जेजेपी ने नए जिले हांसी में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। हांसी में अमित बूरा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर सिंघवा और हांसी में राजेंद्र सोरखी को हल्का अध्यक्ष बनाया गया हैं।

वहीं सुरेंद्र फौजी को किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, रामकुमार भट्ट को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ  का जिला अध्यक्ष, रामफल धानक को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष और हर्ष दूहन को युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया हैं।  हिसार जिले में अनिल बालकिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। उकलाना विधानसभा क्षेत्र में नरेश पूनिया, हिसार में विपिन गोयल, आदमपुर में सुनील मूंड, बरवाला में सत्यवान कुहाड़ और नलवा में सरपंच राजेश झाझड़िया को हलका अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं हिसार में ही भागबीर बेनीवाल को किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, अनिल शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष, सुमन श्योराण को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, सतबीर सरपंच को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। हिसार जिले में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रोहताश कुंडल और जिला अध्यक्ष विजेंद्र धानक होंगे। 

Related posts

चंडीगढ़: 25 हजार रूपए का इनामी मोस्ट वांटेड मादक पदार्थ सप्लायर मध्य प्रदेश से पुलिस ने अरेस्ट किया

Ajit Sinha

वंदे मातरम पर विवाद खड़ा कर मोदी ने आजादी के लिए लड़ने वाले राष्ट्रीय नायकों का अपमान किया, देश से माफी मांगें- खरगे

Ajit Sinha

गुरुग्राम में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर,बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह आप में हुए शामिल-: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x