Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: संजय कॉलोनी, सेक्टर -23 में हुई रवि हत्याकांड में अपराध शाखा, सेक्टर -56 की टीम ने पांच आरोपितों को किए गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीते 30 दिसंबर -2025 को थाना मुजेसर के अंतर्गत संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इलाके में एक एक युवक की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आज सोमवार को अपराध शाखा , सेक्टर -56 फरीदाबाद की टीम ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं , जिनके नाम कृष्णा उम्र 21 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, मोहित उर्फ़ चमन उम्र 23 वर्ष व विकास उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेस कॉलोनी, निखिल उम्र 18 वर्ष व रोनित उम्र 18 वर्ष ,निवासी जवाहर कॉलोनी , फरीदाबाद है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित कृष्णा व मृतक की आपस में पहले कहासुनी हुई थी और दोनों आपस में एक दूसरे पर कटाक्ष करते थे। जिस पर कृष्णा ने अपने परिवार में बुआ के लड़के मोहित उर्फ चमन को इस बारे बताया। जिस पर मोहित 30 दिसंबर को अपने अन्य साथी निखिल, रोनित व विकास के साथ कृष्णा से मिला और इन्होंने उसी दिन शाम के समय संजय कॉलोनी, फरीदाबाद में ही पानी के प्लांट पर बैठे रवि पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और मौके से भाग गए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वृद्धावस्था पेंशन के बारे में बुजुर्गों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

दो बहनों की आज तड़के हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :थ्रोम्बोलिसिस तकनीक से मेट्रो अस्पताल में 400 स्ट्रोक मरीजों को मिला नया जीवन, स्ट्रोक प्रति जागरूकता, डा. रोहित गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x