
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी के कैमराला गांव में देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि उसका साथी अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि उसने सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे कुछ युवकों को वहां से हटने को कहा था। “ये तस्वीरें हैं मृतक का नाम हरकेश है, जो पेशे से एक रिकवरी एजेंट था। हरकेश अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने दोस्त मोहित के साथ घर लौट रहा था, गांव के पास ही कुछ युवक खुलेआम शराब पी रहे थे।

जब हरकेश और मोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। लाठी, डंडों और सरियों से दोनों पर तब तक हमला किया गया जब तक वे अधमरे नहीं हो गए। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहित अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

पुलिस ने हरकेश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर और 2 की हिरासत लिया है, लेकिन बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है. लेकिन दादरी के कैमराला गांव की यह घटना कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

