Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध संबंधों के शक में साढ़ू ने की भाई अजय की हत्या,फिर ठोंग करते हुए परिवार के संग उसकी तलाश करते रहे -पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों और शव को ठिका ने लगाने में मदद करने वाले एक साथी आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह पूरी वारदात अवैध संबंधों के शक और पारिवारिक विवाद से जुड़ी है। पुलिस कि गिरफ्त में खड़े राम वचन मांझी, साजन मांझी उर्फ सज्जन, अशोक को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और बीट पुलिसिंग की मदद से थाना सेक्टर-126 पुलिस ने महज 24 घंटे के असगरपुर को रायपुर के पुश्ते से गिरफ्तार किया है. डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि,गत 2 जनवरी को रजनी ने अपने पति अजय मुखिया की हत्या के संबंध में थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त राम वचन मांझी को शक था कि मृतक अजय के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी विवाद के चलते राम वचन ने अपने रिश्तेदार साजन मांझी के साथ मिलकर अजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों  ने बताया कि अजय मुखिया को उन्होंने  ने गत 28 दिसंबर 2025 को अजय को शराब पीने के बहाने रायपुर क्षेत्र में बुलाया, साजन और राम वचन उसे असगरपुर ले गए, जहाँ उसे अत्यधिक शराब पिलाई गई। नशे की हालत में उसे ई-रिक्शा से सुनसान पुश्ता क्षेत्र में ले जाया गया, जहाँ अजय का गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपितों  ने पहले शव को मिट्टी में छिपा दिया। अगले दिन उन्होंने अपने परिचित अशोक को शामिल किया और शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर ई-रिक्शा के जरिए पुश्ता रोड पर एक गहरे नाले में फेंक दिया और पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपित  अजय की तलाश करने का ढोंग भी करते रहे।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा, मृतक अजय का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है। सभी आरोपितों  को गिरफ्तार ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है.

Related posts

लोन रिकवरी के लिए लोगों के पास कॉल करके ज्यादा राशि भरने के नाम पर डरा धमका कर ठगी करने वाले 15 साइबर ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैंक मैनेजर का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले पूर्व किराएदार दंपति हथियारों सहित पकडे गए।

Ajit Sinha

शहीद हुए सिपाही संदीप: एक बदमाश को भी हाथ में लगी गोली, चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, 11 लाख की आर्थिक मदद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x