Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश घायल.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नए साल पर चलाए जा रहे  चेकिंग अभियान के दौरान ईकोटेक-3 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ पैर में गोली लगने बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान इमरान पुत्र मतलूब के रूप में हुई है। जो वर्तमान में  हबीबपुर, थाना इकोटेक 3 क्षेत्र में रह रहा था.

डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस की टीम कुलेसरा से लखनावली जाने वाले पुस्ता रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख संदिग्ध ने रुकने के बजाय बाइक की गति बढ़ा दी और सैनिक विहार सूत्याना की ओर भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान अपराधी की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपित  इमरान के कब्जे पुलिस ने अवैध तमंचा,  कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाली लोहे की छेनीनुमा रॉड बरामद की गई है. पुलिस आरोपित  के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के साथ, आर्रोपित  का आपराधिक इतिहास पता करने में जुटी है

Related posts

चूहे को बाइक से कुचलकर बेदर्दी से मार डाला, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में नकली क्यूआर कोड लगा, अवैध शराब भरकर बेचने वाले एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha

स्टॉक और आईपीओ में निवेश के नाम पर 1,38,05,425/-रुपए की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x