Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भावना का उत्सव बताया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को साथ लाने में अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी की उल्लेखनीय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम को सुंदर तरीके से प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री ने शो के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार यह प्रदर्शनी विगत वर्षों में अपने परिमाण और कल्पनाशीलता में विकसित हुई और अहमदाबाद की सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरण चेतना का प्रतीक बन गई।

मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा :

“अहमदाबाद फ्लावर शो रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ लाता है, साथ ही शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति प्रेम को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। यह भी सराहनीय है कि वर्षों से इस फ्लावर शो की भव्यता और कल्पनाशीलता कितनी बढ़ी है।”

Related posts

दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ, स्पेशल सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर करमवीर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, दो को फरीदाबाद के एक सोसाईटी से पकड़ा ।

Ajit Sinha

अलका लम्बा ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बोला हमला- लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x