Athrav – Online News Portal
दिल्ली

पुलिस मुख्यालय में हुआ सेवानिवृत्ति और पद अलंकरण समारोह: सेवानिवृत्ति के दिन 137 पुलिसकर्मियों को मानद रैंक प्रदान की गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में आज एक भव्य पद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत हो रहे 137 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन उनकी अगली उच्चतर मानद रैंक प्रदान की गई। यह समारोह दिल्ली पुलिस के इतिहास में अपनी तरह का पहला आयोजन है। इस समारोह की अध्यक्षता सतीश गोलछा, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने की। उन्होंने कांस्टेबल से लेकर उप-निरीक्षक रैंक तक के सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को उनकी अगली उच्चतर मानद रैंक के बैज पहनाकर अलंकृत किया।

यह महत्वपूर्ण पहल  उपराज्यपाल, दिल्ली,  विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल से उप-निरीक्षक रैंक तक के पुलिसकर्मियों के लिए मानद पदोन्नति स्कीम को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत प्रारंभ की गई है। मानद पद देने की औपचारिक घोषणा हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन–2025 की अनुवर्ती कार्यशाला (केंद्र शासित प्रदेश स्तर) के दौरान की गई थी।कार्यक्रम का शुभारंभ रॉबिन हिबू, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त/मानव संसाधन विकास (एचआरडी) के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने कहा कि पदोन्नति के अवसरों को बढाने के प्रयासों के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया था कि पुलिसकर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन मानद रैंक प्रदान की जाए। उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय एवं माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने सेवानिवृत्त हो रहे 137 पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी सेवा अवधि के दौरान विभाग एवं समाज के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा उनको सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने इस अवसर पर रॉबिन हिबू, विशेष पुलिस आयुक्त/एचआरडी; सुश्री सुमन गोयल, संयुक्त पुलिस आयुक्त/मुख्यालय; श्री संजय भाटिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/कार्मिक; राकेश पवारिया, पुलिस उपायुक्त/मुख्यालय–IV, तथा पुलिस मुख्यालय स्थित पदोन्नति प्रकोष्ठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की।समारोह का समापन सुश्री सुमन गोयल, संयुक्त पुलिस आयुक्त/मुख्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस गरिमामय पद अलंकरण समारोह में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मानद रैंक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे, जिससे यह अवसर सभी के लिए अत्यंत स्मरणीय एवं गौरवपूर्ण बन गया।

Related posts

राहुल गांधी लगातार पार्टी, जनता, संस्थाओं और मीडिया पर आरोप लगाते रहे हैं, अब उन्होंने अपने ही नेताओं को भी दोष देना शुरू कर दिया है।

Ajit Sinha

ऑपरेशन थांगजिंग: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुखिया लुनखोलाल ल्हुंगडिम को छुड़ा लिया,हथियारों का जखीरा बरामद

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:भागीदारी न्याय महासम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x