Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक्सप्रेसवे पर ‘अग्नि तांडव’… चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, जलकर राख हुई कार।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उस वक्त एकदम से चीख-पुकार मच गई,जब धू-धू कर जलती एक कार ने पूरे एक्सप्रेसवे की रफ्तार को थाम दिया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी।ये तस्वीरें दहला देने वाली हैं। मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास का है। जहाँ मायचा गांव के रहने वाले भूपेंद्र अपनी टाटा पंच कार से नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे।

सफर सामान्य था, लेकिन तभी अचानक गाड़ी के बोनट से हल्का धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि भूपेंद्र कुछ समझ पाते, चंद सेकेंड्स के भीतर कार के अगले हिस्से से आग की भीषण लपटें उठने लगीं। मौत को सामने देख भूपेंद्र ने सूझबूझ दिखाई और चलती कार को तुरंत रोककर बाहर कूद गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।सड़क के बीचों-बीच हुए इस ‘अग्नि तांडव’ की वजह से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जहाँ एक तरफ लंबा जाम लग गया, वहीं कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर इस मंजर का वीडियो बनाते नजर आए। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, शुरुआती जांच में आग का कारण ‘तकनीकी खराबी’ माना जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया है। राहत की बात यही है कि इस भयानक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related posts

फॉरनर्स को टारगेट बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफ़ाश, मास्टर माइंड, नागालैंड की 2 युवती समेत, 10 अरेस्ट।

Ajit Sinha

गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दे दी जान।

Ajit Sinha

एईसीएल टूर्नामेंट पर गिरी कोरोना काल और जिले में धारा-144 लागू होने गाज, पुलिस ने आयोजन को रुकवाया-पढे 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x