Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात खोरी गांव, सूरजकुंड में एक व्यक्ति चोट मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वीरवार की रात थाना सूरजकुंड, खोरी गांव, फरीदाबाद में चोट मार एक व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या कर दी, मरने वाले व्यक्ति का नाम सतीश, निवासी गांव खोरी, सूरजकुंड,फरीदाबाद हैं। पीछे से मृतक मीतरोल का रहने वाला है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई,और मृतक सतीश के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के बाद, पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, जिसका आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया।

पुलिस की मानें तो सतीश को मौत के घाट उतारने वाले एक आरोपित राहुल, निवासी गांव खोरी सूरजकुंड , फरीदाबाद को तुरंत हिरासत में ले लिया, और उससे गहनता से पूछताछ पुलिस कर रही है। इस संबंध में थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में हत्या से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपित राहुल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related posts

पिता बनने की चाहत ने एक शख्स पहुंच गया  जेल, दो साल की बच्ची का अपहरण करने के मामले में दो शख्स गिरफ्तार, बच्ची बरामद।    

Ajit Sinha

75 लाख के हेरोइन व एक लाख 92 हजार 500 रूपए के साथ पति -पत्नी सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोरोना महामारी में रक्तदान करके निभाएं देश के प्रति अपना दायित्व : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x