Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: एक डॉक्टर को क्लिनिक में घुसकर उसके साथ मारपीट व कैंची से हमला कर नकदी लूटने के मामले दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्लीनिक में घुसकर डॉ. राहुल के साथ मारपीट करने व कैंची से हमला कर घायल एवं एक लाख 10 हजार रुपए की नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देने के मामले में थाना एसजीएम नगर, फरीदाबाद की पुलिस की टीम ने आज बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है , जिनके नाम सुनील चौधरी उर्फ सोनू एवं रोबिन शर्मा उर्फ गंजू, निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद है। यह सनसनीखेज वारदात आरोपितों ने गत 21 दिसंबर 2025 को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे लूटे गए एक लाख दस हजार में से 70 हजार रुपए नकद बरामद किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि राहुल निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को वह शर्मा चौक स्थित अपने क्लिनिक पर मौजूद था। इसी दौरान सुनील व रोबिन नामक दो युवक उसके क्लिनिक पर आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसने उसका विरोध किया तो रोबिन ने मेज पर रखी कैंची उठाकर उस पर हमला कर दिया तथा दोनों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा आरोपित क्लिनिक के गल्ले में रखे 1,10,000/- रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि थाना एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील चौधरी उर्फ सोनू एवं रोबिन शर्मा उर्फ गंजू, निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सुनील के पिता द्वारा पीड़ित डॉक्टर से अपना मकान बिकवाने के लिए कहा था, जिसके लिए डॉक्टर उनके घर पर ग्राहक भेजता रहता था। सुनील मकान बेचना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर गत 21 दिसम्बर को सुनील क्लिनिक पर आया और पीड़ित से बहस करने लगा। इसके बाद उसने अपने दोस्त रोबिन को फोन कर बुला लिया। दोनों आरोपितों  ने मिलकर डॉक्टर के साथ मारपीट की तथा रोबिन ने डॉक्टर पर कैंची से हमला किया। इसके पश्चात सुनील ने क्लिनिक के गल्ले से पैसे निकाल लिए और दोनों मौके से फरार हो गए।आरोपितों से लूट की गई राशि में से 70,000/- रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपितों  को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

मानवाधिकार दिवस पर फरीदाबाद जिला जेल के सात बंदियों व चार कर्मचारियों को विशेष सेवा के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने किया नागरिक अस्पताल, बाल सुधार गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

नई दिल्ली: अस्पताल में कोरोना से किसी की मौत न हो, मरीजों की जान बचाने का हर संभव प्रयास किया जाए- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x