Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

अमित शाह के दौरे से पहले पंचकूला सीपी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग, 2750 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: बुधवार को पंचकूला में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में आज शाम पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में एक हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीसीपी/एसपी, एसीपी/डीएसपी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान  गृह मंत्री अमित शाह के दौरे कार्यक्रम स्थलों और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
10 एसपी/डीसीपी रैंक के अधिकारी, 4 अतिरिक्त एसपी, 41 डीएसपी/एसीपी, 90 इंस्पेक्टर तथा लगभग 2750 पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो और हर स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों, रूट प्लान, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बताया गया कि पंचकूला जिला पुलिस के साथ-साथ प्रदेश की विभिन्न पुलिस रेंज, आयुक्तालयों और जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 10 एसपी/डीसीपी रैंक के अधिकारी, 4 अतिरिक्त एसपी, 41 डीएसपी/एसीपी, 90 इंस्पेक्टर तथा लगभग 2750 पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता को संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो सभी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करेंगी।

बता दे गृह मंत्री के दौरे के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, शिवालिक कंट्री क्लब, मनसा देवी मंदिर, अटल पार्क मनसा देवी तथा पंच कमल भाजपा कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर उनका आगमन प्रस्तावित है, जिसके चलते इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर जाकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा भी लिया। इस निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा, डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह  सूदन सहित अन्य पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार यादव ने आज 12 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय अवैध किडनी प्रत्यारोपण रैकेट का भंडाफोड़, अब तक सरगना सहित 15 सदस्य पकड़े गए -वीडियो देखें

Ajit Sinha

एक कारोबारी के साथ तीन करोड़ 26 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x