Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीसी आयुष सिन्हा ने परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा द्वारा आज परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) एवं आधार कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे।  निरीक्षण का उद्देश्य आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना था। डीसी ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने परिवार पहचान पत्र से जुड़े पंजीकरण, संशोधन एवं सत्यापन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो और सभी आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि परिवार पहचान पत्र शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही डीसी आयुष सिन्हा ने आधार कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आधार नामांकन, अपडेट एवं बायोमेट्रिक प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर सेवा प्रदान की जाए। डीसी आयुष सिन्हा ने संबंधित कर्मचारियों को नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार रखने तथा तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के अंत में डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज नागरिकों के अधिकारों से जुड़े हैं, इसलिए इनसे संबंधित सेवाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ फ्री एण्ड फेयर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रबंधों बारे की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में बंद बदमाश को पुलिस पेशी हेतु हापुड़ कोर्ट ले गई थी, बदमाशों ने गेट पर ही गोली मार कर दी हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली द्वारा ठुकराए जाने के बाद अब वे हरियाणा में अपने लिए ठिकाना तलाश रहे हैं,विपुल गोयल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x