Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

लखन कुमार सिंगला बोले, मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगें, सोनिया, राहुल , प्रियंका,भूपेंद्र और कांग्रेस के दिग्गज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रविवार को रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला पूरे जोश में और उत्साहित है। इसके लिए उन्होंने बड़े स्तर पर तैयारी की है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से तक़रीबन 1000 लोगों को राहुल गांधी की रैली रामलीला मैदान, दिल्ली में ले जाने की बेहतरीन व्यवस्था की है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने आज “अथर्व न्यूज़” से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रविवार को होने वाली रैली में तक़रीबन फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र से 1000 लोग शामिल होंगें, जिनमें महिला और पुरुष होंगें। इसके लिए उन्होनें 10 बसें, तक़रीबन 50 से अधिक गाड़ियां फोर व्हीलर की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है, जरुरत पड़ने पर और भी फोर व्हीलर की व्यवस्था की जा सकती है। यहां से जितने भी लोग रैली के लिए रवाना होंगें, उन सभी लोगों के हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे होंगे, और प्रत्येक गाड़ियों पर बैनर, और स्टीकर लगे होंगें। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि जिले से 5000 से अधिक लोगों के रैली शामिल होने की उम्मीद है।रैली को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी ख़ुशी, और उत्साहित है। इस रैली में उनके नेता श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल सहित कई दिग्गज नेता पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की पोल -पट्टी खोलेंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजयुमो ने कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाने के लिए केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Ajit Sinha

प्रवासियों की मांगों की अनदेखी,और भेदभाव की नीति अपनाने वाले राजनैतिक पार्टियों को आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी-डॉ अजय

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा संयुक्त सचिव प्रवेश मेहता इस भीषण गर्मी में पसीना बहा आम आदमी पार्टी को कर रहे मजबूत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x