Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

22 एकड़ भूमि पर विकसित की गई 7 कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट,पलवल का चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:डीटीपी एनफोर्समेंट पलवल की टीम ने आज गुरुवार को लगभग 22 एकड़ भूमि पर 7 अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनियों में 2 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से बनाए गए सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, जिला पलवल यजन चौधरी खुद मौजूद थे। यह तोड़फोड़ की सख्त कार्रवाई भारी पुलिस के साए में की गई है। आज जहां तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है, ये सभी एरिया जेवर नियंत्रित क्षेत्र में हैं। डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में 2 अर्थमूवर मशीनों के साथ उनकी टीम ग्राम सोल्दा, जिला पलवल में पहुंची जहां जेवर नियंत्रित क्षेत्र की राजस्व संपदा की लगभग 22 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से 7 कॉलोनियों को विकसित की गई थी जिसमें 3 पक्के मकान, 36 डीपीएस , 28 चार दीवारे, दो गेट और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे। इन सभी को उनकी टीम ने 2 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से उनकी मौजूदगी में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि पलवल जिले में किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। और जहां भी उनकी के द्वारा तोड़ फोड़ की गई है, वहां पर लगातार वह नजर रख रहे है। ताकि फिर से न लोग अवैध निर्माण बना ले।

Related posts

फरीदाबाद : खिलौनों बनाने वाले गोगाम में भयंकर आग, लाखों के खिलोनें जल हुआ ख़ाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :संजय कुमार रविवार को फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के पदभार संभालेंगें, अभिताभ ढिल्लो के कार्य से मंत्री का हाजमा हुआ था ख़राब।

Ajit Sinha

चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) को 7 लाख और जीएसटी कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x