Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स से ठगी करने वाला बड़ा गैंग भंडाफोड़ ; दो गिरफ्तार, 7 बैंक खाते फ्रीज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप्स के माध्यम से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर और थाना फेस वन की संयुक्त टीम ने इस गैंग के दो आरोपी आरोपी सचिन गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। बड़ी बात यह है कि गिरोह के छह से सात बैंक खातों का पता चला है, जिन्हें तत्काल फ्रीज कराया जा रहा है।पुलिस के गिरफ्त में खडे सचिन गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी को को बी-ब्लॉक,बिल्डिंग नं.-9, सेक्टर-2, नोएडा के टॉप फ्लोर में गिरफ्तार किया गया है। ये ऑनलाइन गेमिंग सिस्टम में एक निश्चित राशि पर उच्च रिटर्न का ऑफर देकर लोगों को आकर्षित करते थे और ठगी करते थे। ये लोग कॉल सेंटर चलाकर लोगों से पैसे लेते थे और उन्हें फर्जी बेटिंग ऐप्स पर जुआ खिलाते थे। इनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स में कलर प्रीडिक्शन, रेड-ग्रीन बेटिंग और पैसे डबल जैसे नाम शामिल थे, जो शत प्रतिशत फर्जी थे।

पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। बड़ी बात यह है कि गिरोह के छह से सात बैंक खातों का पता चला है, जिन्हें तत्काल फ्रीज कराया जा रहा है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम की टोल फ्री नंबर 1930 और वेबसाइट के माध्यम से मिली जानकारियों के आधार पर की गई। पुलिस का कहना है कि गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियाँ होंगी।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस को मिले 50 स्कूटी,सीपी ओ पी सिंह ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Ajit Sinha

नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे शख्स को लोगों ने जमकर पीटा-अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x