Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

जीएसटी 2.5 लाख रुपए रिश्वत केस में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी: जीएसटी इंस्पेक्टर नरेश कुमार एसीबी के हत्थे चढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हरियाणा ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जी एसटी विभाग के एक सुपरिटेंडेंट को ₹2,50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के बाद, इसी प्रकरण में आगे की कार्रवाई करते हुए ब्यूरो ने केंद्रीय जीएसटी बहादुरगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी आज गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान नरेश कुमार का नाम न केवल एफआईआर में पाया गया, बल्कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई आवाज रिकॉर्डिंग में भी उसकी स्पष्ट पहचान हुई, और सह-आरोपित भारत मीणा के बयान में भी यह सामने आया कि दोनों मिलकर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहे थे। इसी निरंतरता में कार्रवाई करते हुए आज इंस्पेक्टर देवेंद्र, एसीबी झज्जर ने नरेश कुमार को भी दबोच लिया।
शिकायत की पुष्टि और रिश्वत मांगने का खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित अधिकारी शिकायतकर्ता की फर्म का जीएसटी  नंबर सक्रिय करने के बदले ₹2.50 लाख की अवैध मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ब्यूरो ने तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की और सुनियोजित ट्रैप के तहत सुपरिंटेंडेंट भारत मीणा को गुरुग्राम के बड़ा भईया चौक, गांव बसी से रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार किया। रोहतक टीम पिछले सात दिनों से इस मामले की निगरानी कर रही थी, जिसके बाद आज उसी मामले में शामिल दूसरे आरोपी नरेश कुमार को भी रंगे हाथ काबू कर लिया गया।
जांच में और अधिकारियों की संभावित संलिप्तता

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि रिश्वतखोरी के इस पूरे प्रकरण में कुछ और अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जिन भी अधिकारियों या कर्मचारियों के नाम सामने आएंगे, उनके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की गहन जांच जारी है। बरामद राशि को सील कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए सुरक्षित किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने एक शख्स की हत्या कर बस भाग रहे आरोपित को युपी पुलिस की मदद से धर दबोचा।

Ajit Sinha

इको गाड़ी में एक लड़के का अपहरण करके लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपित को पुलिस किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x