Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद :मित्र मंडल सैक्टर -3 के राजस्थानी परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास से आज गणगौर उत्सव मनाया, भगवान शिव – पार्वती की पूजा की जाती हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद :मित्र मंडल सैक्टर -3 के राजस्थानी परिवार ने बड़े ही हर्षोल्लास से आज गणगौर उत्सव मनाया। इस त्योहार पर बताया जाता है कि होलिका दहन के दूसरे दिन से 18 दिनों तक ईसर (शिव) और गौर (पार्वती) भगवान शिव – पार्वती की पूजा की जाती हैं।कुंवारी लड़कियां पूजा करते हुए दूध और पानी के छींटे देते हुए गौर गोमती गीत गाती हैं और मनपसंद वर पाने के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। राजस्थान में ये पर्व आस्था प्रेम और सौहार्द का सबसे बड़ा पर्व होता हैं। विवाहित महिलाये भी अपने पति कि लम्बी आयु पाने के लिए पूजा अर्चना करती हैं।

शुक्रवार को राजस्थानी परिवार ने फ़रीदाबाद सैक्टर -3 में गणगौर उत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई और पूरे मार्केट में नाचते गाते हुए बच्चो ,बुजुर्गो और महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति पेश की, मार्केट के सभी लोगों ने इस पर्व की ख़ूब प्रसंशा की। संस्था के प्रधान बिमल सुरजगड़िया ने बताया कि इसकी नींव 36 साल पहले रखी गई थी जिससे समाज कि इस संस्कृति को जीवित रखा जा सके और आने वाली पीढ़ी भी इस संस्कृति को संजोए रखे मौके पर मौजूद सुशील बाहेती,सन्तलाल भाटी,पवन सुरजगड़िया, श्रवण रिनवां,मधुसूदन माटोलिया सत्य प्रकाश रिणवा गोपाल भदानी विमल खण्डेलवाल योगेश तिवाड़ी राजु शर्मा कैलाश जोशी रविन्द्र खंडेलवाल,अमित शर्मा, बाबू भदानी, अनुज शर्मा, सागर जोशी, अशोक यादव,सतीश डालमिया, सौरभ वर्मा, राकेश रोशन जोशी, रवि भाटी, मुकेश वर्मा और महिलाओं व बच्चो ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया। इसी बीच बिमला तिवारी संतोष बाहेती, किरण शर्मा, उर्मिला खण्डेलवाल, सन्तरा रिनवां, मोना शर्मा के साथ आदि महिलाओ ने गणगौर के गीत म्हारी गौरा तीसाइं रो राज ‘गौर गौर गोमती ‘मैया खोल किवाड़ी बाहर खड़ी तेरी पूजन हाली जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी

Related posts

फरीदाबाद:ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार करेगा मानव रचना का स्क्वैश कोर्ट

Ajit Sinha

आवासीय, व्यवसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी करेगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परमात्मा का साक्षात स्वरूप है माता पिता का रूप- पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x