Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बहन को परेशान करता था,इसलिए इक्षित ने दोस्त हिमांशु भाटिया की हत्या की साजिश रची थी, और उसकी चाकू मार कर दी हत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 24/25 नवंबर की रात टाउन नंबर -1, एनआईटी में हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मृतक के दोस्त इक्षित को गिरफ्तार किया है। वह, हिमांशु की हत्या करवाने का सुत्रधार था। इससे पहले पुलिस टीम ने आरोपित भरत को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया की मृतक हिमांशु आरोपित इक्षित की बहन को परेशान करता था इस लिए आरोपित इक्षित ने सोची समझी साजिश के तहत मृतक हिमांशु को वारदात वाले स्थान पर बुलाया था , इसी वजह से आरोपित इक्षित और भरत ने मिलकर मृतक हिमांशु भाटिया की चाकू मारकर हत्या कर दी।     
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 24/25 नवंबर की रात को टाउन न. 1 में हिमांशु भाटिया उम्र 27 साल की भरत निवासी ब्लॉक सी, टाउन नंबर 1 द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।  घटना बारे पिता रवि भाटिया की शिकायत पर थाना कोतवाली में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें चाकू मारने वाले आरोपित  भरत को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गत 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ पर मामले के षड्यंत्रकारी हिमांशी के दोस्त इक्षित का नाम सामने आया।उनका कहना है कि अपराध शाखा ,डीएलएफ की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए 27 नवंबर को इक्षित (27) निवासी टाउन न.1 एनआईटी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि इक्षित और मृतक हिमांशु दोस्त थे। मृतक हिमांशु, इक्षित की बहन को परेशान करता था। इक्षित को पता था कि भरत और हिमांशु की कहासुनी चल रही है। इक्षित ने बदला लेने के लिए भरत के साथ मिलकर हिमांशु को मारने की योजना बनाई और 24/25 नवम्बर की रात को जब वह भरत के साथ गाडी में मौजूद था तो उसने हिमांशु को फोन कर बुलाया और जैसे ही हिमांशु मोटरसाईकिल पर वहां पर आया तो भरत ने योजना के अनुसार हिमांशु पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।आरोपी इक्षित पर पूर्व में भी लडाई झगडे और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज है। वह मई 2025 में एक लडाई- झगडे के  मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Related posts

नरेंद्र मोदी चाय बेच कर प्रधानमंत्री बने, मै भी चाय बेच कर नगर निगम का पार्षद बना हूँ : पार्षद सुभाष आहूजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भूपानी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बने अवैध निर्माणों को डीटीपी इन्फोर्स्मेंट की टीम ने तोडा।

Ajit Sinha

जीवन जोत कौर ने एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक पर जीत दर्ज कर,लगातार 3 मेडल जीतने की हैट्रिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x