Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर सांध्य कालीन महाआरती।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 में ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की और देशवासियों की उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से महाआरती का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के आगमन से कुरुक्षेत्र के इतिहास के साथ एक नया अध्याय जुड़ गया। यह अवसर इसलिए भी खास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से ही हरियाणा सरकार द्वारा लगातार गीता के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए लगातार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के रथ के समक्ष केडीबी के सदस्यों और विभिन्न देशों से आए शोधकर्ताओं के साथ एक यादगारी चित्र भी करवाया। इस यादगारी चित्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष,मुख्यमंत्री श्रीनायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मसरोवर का अवलोकन करने के उपरान्त ब्रह्मसरोवर पुरूषोत्मपुरा बाग की महाआरती कार्यक्रम में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता का उपदेश दिया। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं।

इसलिए कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में आध्यात्मिक रूप से अनूठी पहचान है। इस पावन धरा पर हर वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और सभी संस्थाओं की तरफ से भी गीता महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस सांध्यकालीन महाआरती को देखने पर सुखद अहसास होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र – कुरुक्षेत्र की पवित्र स्थली ज्योतिसर से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिला। गीता में दिए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है। गीता के श्लोकों का स्मरण करने से जहां मन को शांति मिलती है वहीं हमारे आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

Related posts

कुरुक्षेत्र /कैथल :भाजपा को चलता करने का मौका आया, मौका हाथ से न जाने दें.नैना चौटाला ने तेज़ किया जनसम्पर्क, नैना चौटाला

Ajit Sinha

पीएस मंगोलपुरी की पुलिस ने फ्लाईओवर से कूदने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कैसे बचाया, हैरान कर देने वाला पल, वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम ने बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए 4.67 करोड़ की लागत से रेलवे की जमीन पर विकास कार्य करवा दिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x