Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

महान अभिनेता और मेरे दोस्त धर्मेंद्र का निधन फिल्म जगत के लिए कभी ना पूरे होने वाली क्षति- हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हुड्डा ने कहा है कि धर्मेंद्र नायाब कला और शानदार अभिनय के धनी थे। वह जितने उम्दा कलाकार थे, उतने ही बेहतरीन इंसान भी थे। उनके साथ मेरी बड़ी गहरी और आत्मीय दोस्ती रही। एक दोस्त का इस तरह जाना बहुत खल रहा है।
धर्मेंद्र के जाने से मेरे निजी जीवन और फिल्म जगत को जो क्षति पहुंची है, वह कभी पूरी नहीं होगी।

धर्मेंद्र का जीवन हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। क्योंकि उन्होंने एक बेहद ही सामान्य परिवार से उठकर बॉलीवुड में शिखर तक का सफर तय किया था। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related posts

हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 अक्टूबर के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी : नायब सैनी

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर सांध्य कालीन महाआरती।

Ajit Sinha

पीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभागी रेवाड़ी की खिलाड़ी शर्मिला से किया संवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x