Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में 27 नवंबर को टेलीफोन अदालत और खुला दरबार होगा आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद दूरसंचार के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्रों  के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/ विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरंत निपटाने के उद्देश्य से फरीदाबाद में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक :- 27 नवम्बर, वीरवार को 12:00 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद में किया जाना है। यह जानकारी सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने देते हुए बताया कि इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा।  

इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा :-
टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक जारी हो, टेलीफोन सर्विस (LL/FTTH) सम्बंधित शिकायतें निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :-
पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो, ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया :
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबरो आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (पी जी) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद (दूरभाष 0129-2223946) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। शिकायतें जमा कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 थी। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें।

Related posts

सभी थाना प्रबंधक ईमानदारी से काम करें, गरीब को न्याय दें, जो हम कर्म करते हैं उनका फल मिलता है कर्म ही अटल है – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:किस रोड पर जाम हैं या ब्लॉक हैं, यात्रियों को गूगल मैप पर 10 मिनट के भीतर मिलेगी रूट संबंधित सारी अपडेट

Ajit Sinha

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के फरीदाबाद आगमन को लेकर CID चीफ आलोक मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x