Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

तहसील कार्यालय का एक लिपिक अनिल कुमार 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सोमवार को एक लिपिक , तहसील कार्यालय सीवानी को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है , जिसका नाम अनिल कुमार है। इस मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो,हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इसकी गांव कालोद, जिला भिवानी में स्थित करीब 26 कनाल कृषि भूमि राजबाला पत्नी रतन सिंह निवासी कालोद ने धोखे से अपने नाम करवा ली थी। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा सिविल न्यायालय, सिवानी में दावा दायर किया था।  

न्यायालय द्वारा उसकी जमीन पर स्टे के आदेश फरमाये गए  है। राजबाला द्वारा इस जमीन खाता विभाजन के लिए  तहसील न्यायालय, सिवानी में दावा किया हुआ है जिसकी सुनवाई सरजीत  सिंह नायब तहसीलदार कर रहे हैं। इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा तहसील कार्यालय, सिवानी में प्रार्थना दायर की हुई है, कि जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आता तब तक उसकी इस विवादित जमीन का खाता विभाजन न किया जाए । इस सम्बन्ध में जब वह (शिकायतकर्ता) आरोपित  अनिल कुमार, लिपिक, कार्यालय तहसील सिवानी से मिला था तो उसने तहसील न्यायालय में जमीन खाता विभाजन मामले में  न्यायालय के आदेश लागू करवाने की एवज में उससे (शिकायतकर्ता) 50,000/-नकद रूपये रिश्वत की मांग की गई।
    

Related posts

BJP प्रवक्ता GVL नरसिम्हा राव पर फेंका जूता, साध्वी प्रज्ञा पर कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार को खत्म करना व पीडि़त व्यक्ति को न्याय दिलाना प्रदेश सरकार का संकल्प है,कोताही बर्दाश्त नहीं: अनिल विज 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ::चौधरी देवीलाल की विरासत का अनुसरण हो सकता है, बंटवारा नहीं ट्रैक्टर को टैक्स से बचाना मेरे लिए प्राथिमकता:दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x